Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संयोजक डॉ.बाबुराम भट्टराई नें सौंपा प्रधानमंत्री को १३ सूत्रीय ज्ञापनपत्र

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १२ जुलाई ।
नई शक्ति पार्टी के संयोजक डॉ. बाबुराम भट्टराई ने बूढीगंडकी जलविद्युत परियोजना के संबंध में पिछली सरकार द्वारा किए गए समझौते को खारिज करने की माँग की है ।

राष्ट्रीय गौरव वाली बूढीगंडकी जलविद्युत परियोजना के संबंध में प्रधानमंत्री को १३ सूत्रीय ज्ञापनपत्र सौंपते हुए डॉ. भट्टराई ने चीन की गेजुवा ग्रुप कंपनी लिमिटेड के साथ हुए समझौते को राष्ट्रीय स्वाभिमान के विपरीत बताया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा कराकर ही परियोजना का निर्माण होना चाहिए ।

यह भी पढें   एनवीएल – नेपाल वॉलीबॉल लीग की फ्रैंचाइजी टीम ने अदनान और अहमद को किया अनुबंधित

१२०० मेगावाट बिजली उत्पादन होने वाली बूढीगंडकी परियोजना को राष्ट्रीय गौरव वाली परियोजना करार दिया गया है और इस परियोजना में दो खरब ६० अरब नेपाली रुपए लागत लगने का अनुमान किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com