Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंटार्कटिका का 98 फीसद हिस्सा टूटकर अलग हुअा

 

१४ जुलाई

लगातार तबाही के बाद भी मानव समुदाय प्रकृति के साथ खेलना बंद नहीं कर रहा है ।  इंसानों ने पिछली करीब एक सदी में प्रकृति के साथ जितनी छेड़छाड़ की है, उतनी शायद ही पहले कभी की हो। इसी एक सदी के दौरान विश्व में जनसंख्या विस्फोट देखने को मिला, खासकर 20वीं सदी के अंतिम 40 सालों में। इसके अलावा इंसान ने अपनी जरूरतों के लिए ऐसे-ऐसे अविष्कार किए और प्रकृति के साथ छेड़छाड़ की कि पर्यावरण का संतुलन ही बिगड़कर रह गया।

यह भी पढें   बालेन सरकार के सौ दिन का कार्यकाल असफल-राजेन्द्र महतो

अगर आप पर्यावरण के प्रति सोचते हैं तो यह खबर आपके लिए चिंता का विषय हो सकती है। वैज्ञानिकों ने बुधवार को यह डरावनी ख़बर दी। ख़बर यह है कि अंटार्कटिका का एक बड़ा हिस्सा टूटकर अलग हो गया है। बता दें कि अंटार्कटिका का 98 फीसद हिस्सा बर्फ से ढका हुआ है और जो हिस्सा टूटा है वह करीब एक खरब टन का आइसबर्ग है। आप इसे इस तरह से समझ सकते हैं कि जो हिस्सा टूटा है उस अकेले हिस्से में ही अमेरिका के न्यूयॉर्क जैसे 7 शहर समा सकते हैं। जाहिर है इस चट्टान के टूटने से अंटार्कटिका की सूरत बदल जाएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *