Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिल्म इंदु सरकार की मुश्कलिें बढ़ीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १५ जुलाई ।
डायरेक्टर मधुर भंडारकर की १९७५ में इमरजेंसी के बैकड्राँप पर बनीं फिल्म इंदू सरकार’ रिलीज से पहले ही विवादों में बनी हुई है । आज फिल्म की प्रेस काँन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया जिस वजह से काँन्फ्रेंस टली ।

आप को बता दें कि फिल्म की प्रमोशन के लिए पूरी स्टारकास्ट पुणे पहुंची थी लेकिन स्टारकास्ट के वहां पहुंचने से पहले ही कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंच गए । वह मधुर भंडारकर से मिलने की बात करने लगे जिसके बाद सुरक्षा कारणों से प्रेस काँन्फ्रेंस को टाल दिया गया ।

यह भी पढें   महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों में छिपा है भारत के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग

पहले फिल्म की टीम जहां प्रेस काँन्फ्रेंस करने वाली थी कांग्रेस के कार्यकर्ता उस जगह प्रदर्शन करने पहुंचे लेकिन जब फिल्म की टीम वहां नहीं आई तो कार्यकर्ता पुणे के होटल ग्राउंड प्लाजा पहुंचे । यहां पर फिल्म के कलाकार और निर्देशक मौजूद थे । होटल की ला‘बी में कांग्रेस कार्यकर्ता मधुर भंडारकर का इंतजार करने लगे जिस वजह से आनन फानन में पुणे पुलिस मौके पर पहुंची ।

गौरतलब है कि फिल्म के ट्रेलर लाँन्च के बाद से ही फिल्म को देशभर में काफी विरोध झेलना पड़ रहा है । ये विरोध इतना ज्यादा है कि लीगल नोटिस से लेकर, पुतला फूंकने तक मधुर भंडारकर को काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है ।

यह भी पढें   जनमत पार्टी का दूसरा राष्ट्रीय महाधिवेशन आज

मधुर पर ये भी आरोप लगाया गया है कि वो मोदी के समर्थक हैं इसलिए विपक्ष को जवाब देने के मकसद से फिल्म को बीजेपी का समर्थन मिल रहा है । मधुर ने इस बात को खारिज करते हुए बताया– ’अगर ऐसा होता तो मेरी फिल्म में १७ कट्स नहीं लगाए जा रहे होते । मुझे सेंसर बोर्ड आसानी से सर्टी्फिकेट दे देती । मुझे आरएसस, कम्यूनिस्ट, किशोर कुमार, अकाली और जेपी नरायण जैसे शब्द हटाने को बोला गया है । लोगों ने सिर्फ ट्रेलर देखकर ही बवाल कर दिया है ।’ फिल्म २८ जुलाई को रिलीज होगी ।एजेन्सी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com