आल्पस पर्वत पर किया म्यूजिक कॉन्सर्ट : प्राप्त हाेने वाली अाय नेपाली बच्चाें काे
१६ जुलाई
आल्पस पर्वत पर 14000 फीट की ऊंचाई पर इटली की एक म्यूजीशियन ने पियानो कॉन्सर्ट किया। इस माउंटेनियर और म्यूजीशियन का नाम एलीशा टॉमीलीनी है। मोंटे रोजा नाम की एक इटेलियन कंपनी ने हेलीकाप्टर की सहायता से पियानो को हजारो फीट की ऊंचाई पर पहुंचाया। जहां पर तापमान -15 डिग्री से भी कम है। एलीशा ने रूह कंपा देने वाली इस ठंड में ग्ल्वस पहनकर पियानो बजाया। यह अपनी तरह का पहला पियानो कॉन्सर्ट था जो कई हजार फीट की ऊंचाई पर हुआ। एलीशा ने बताया कि वो म्यूजिक के साथ लोगों को दुनिया की खूबसूरती दिखान चाहती थीं। एलीशा ने बताया कि मैं म्यूजिक और पहाड़ों को लोगों के नजदीक लाना चाहती थी। एलीशा ने इस कॉन्सर्ट से होने वाली आय को नेपाली बच्चों को देने की बात कही है।


