सरकार दों सहमतियों को पूरा करती हैं तो राजपा चुनाव में शामिल होगी : महन्थ ठाकुर
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १६ जुलाई ।
राष्ट्रीय जनता पार्टी के संयोजक महंथ ठाकुर ने कहा— “२ नंबर प्रदेश में आश्विन दो गते को होने जा रहे तीसरे चरण के स्थानीय चुनाव में सभी दलों को सहभागी कराने का माहौल सरकार को बनाना होगा ।
उन्होंने कहा कि संविधान संशोधन में अगर कठिनाई है तो सरकार बाकी दो सहमतियों को पूरा कर दे तो भी चुनाव का माहौल बन सकता है ।
राजपा, पर्सा द्वारा पर्सा की बहुदरामाई गाउँपालिका में आयोजित कार्यक्रम में संयोजक ठाकुर ने आगे कहा कि जनसंख्या के आधार पर निर्वाचन क्षेत्र, मधेश आन्दोलन के दौरान जान गँवाने वालों को शहीद घोषित, घायलों को इलाज खर्च और आंदोलनकारियों पर लगे मुकदमों को वापस लेने पर चुनाव का वातावरण बन सकता है ।


