संविधान संशोधन के लिए हर ओ जरुरी तरकीबें अपनाई जाएँगी : उपेन्द्र यादव
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १६ जुलाई ।
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा— “संविधान संशोधन प्रस्ताव को पारित करने के लिए जÞरूरी सभी तरकीबें अपनाई जाएँगी ।”
काठमांडू में पार्टी की राजनीतिक समिति की बैठक में ये बताते हुए कि संविधान संशोधन प्रस्ताव को पारित कराने में पार्टी सहयोगी भूमिका निभाएगी, अध्यक्ष यादव ने ये भी कहा कि फिलहाल सरकार में शामिल होने की पार्टी की कोई योजना नहीं है ।
स्थानीय तह के चुनाव में पार्टी को प्राप्त नतीजे को संतोषजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के चुनाव में अच्छे नतीजे लाने के लिए पार्टी संगठन को गंभीरता के साथ लगना होगा । ये जानकारी नेता लालबाबु राउट ने दी ।


