Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाढ में बहकर दों लोगों के मृत्यु, ३ लोग लापता – पुल के साथ ५ घर बहा बाढ में

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १५ जुलाई ।
रामेछाप की लिखु गाँवपालिका स्थित छत्तिवन नदी में बीती रात आई बाढ़ में बहकर लापता हुए पाँच लोगों में से आज २ लोगों के शव मिले हैं ।

शवों की पहचान लिखु गाँवपालिका खिम्ती की ६८ वर्षीया बालकुमारी खत्री और रामेछाप नगरपालिका १२ के वासुदेव कार्की के तौर पर की गई है ।

पुलिस के मुताबिक ख्मिती के सुमन कुमार खत्री, गोकुलगंगा गाँवपालिका ६ फर्पु के अशोक तामांग और उनकी १२ वर्षीया बेटी मनिला तामांग अभी भी लापता हैं ।

यह भी पढें   मंदिर से चोरी करते हुए मोतीफर रहमान मियां गिरफ्तार

बाढ़ में जÞख्मी हुए ७ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से काठमांडू लाया गया है, ये बात रामेछाप जिला पुलिस कार्यालय के डीएस पी कुमोद ढुंगेल ने बताई । बाढ़ में ५ घरों के साथ साथ छत्तिवन नदी का पुल भी बह गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com