Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१८वी‌ं मंजिल से कूदी फिर भी बच गई

 

बीजिंग,19 जुलाई

 

कहते है‌ं मारने वाला से बचाने वाला बडा हाेता है । एेसी ही एक घटना चीन में देखने काे मिली । चीन के शैंनडोंग प्रांत में खुदकुशी करने के लिए एक इमारत की 18वीं मंजिल से कूदी महिला खुशकिस्मत रही, जो उसे समय रहते बचा लिया गया। घटना 15 जुलाई की है।

लियोचेंग शहर में एक व्यक्ति ने इस महिला को 18वीं मंजिल के मुहाने पर खड़ा पाया। इसके इरादे भांप उसने पुलिस को खबर की। पुलिस समय रहते घटनास्थल पर पहुंची और एक घंटे तक उससे बात करने की कोशिश करती रही, लेकिन वह नहीं मानी और इमारत से कूद गई।

यह भी पढें   सी और पुतिन की संयुक्त अपील

हालांकि समय रहते फायरब्रिगेड ने जमीन पर हवा वाला गद्दा बिछा दिया था। इससे वह सीधे इस गद्दे पर गिरी। गिरते ही उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां वह खतरे से बाहर है। उसके चेहरे पर कुछ चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। उसने खुदकुशी करने की कोशिश क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *