नेकपा माओवादी केन्द्र की बैठक सम्पन्न, संगठन सुदृढ करनें का निर्णय
हिमालिनी डेस्क
काठमांडूू, २० जुलाई ।
नेकपा माओवादी केंद्र की पिछले सोमवार से शुरू हुई सचिवालय बैठक में प्रदेश प्रमुख, जिला प्रमुख समेत पार्टी संगठन में आबद्ध नेताओं के धारणा रखने का दौर आज पूरा हुआ है ।
पार्टी मुख्यालय कोटेश्वर में आज की बैठक में नेता हरिबोल गजुरेल, राम कार्की, शुरेस आले, दिनेश पन्थी लगायत १९ नेताओं ने स्थानीय निर्वाचन की समीक्षा, आने वाले चुनाव की तैयारी, संगठन सुदृढीकरण लगायत विषयों में अपनी अपनी धारणा रखी ।
कल सुबह ११ बजे होने वाली अंतिम बैठक में अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड लगायत शीर्ष नेता गण आज तक की बैठकों में उठाए गए मुद्दों का जवाब देंगे, ये जाकारी माओवादी केन्द्र की प्रवक्ता पम्फा भुसाल ने दी ।


