Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंतर्घात करने वाले लोगों को पार्टी से निकाला जाएगा : प्रधानमंत्री देउवा

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडूू, २० जुलाई ।
प्रधानमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के सभापति शेर बहादुर देउवा ने कहा— “स्थानीय तह के चुनावों में पार्टी के भीतर के अंतर्घात की वजह से पार्टी को अपेक्षित परिणाम नहीं मिला ।”

आज पार्टी मुख्यालय सानेपा में बुलाई गई २ नंबर प्रदेश स्तरीय पार्टी सभा को संबोधित करते हुए सभापति देउवा ने कहा कि अंतर्घात करने वाले लोगों को पार्टी से निकाला जाएगा ।

यह भी पढें   पाकिस्तान से युरोप तक धोखा ही धोखा : डा.विजय दत्त

इस बात का जिक्र करते हुए कि आने वाले स्थानीय चुनाव में पिछले चुनावों की भरपाई की जाएगी, उन्होंने कार्यकर्ताओं को अगले चुनाव में पार्टी को पहली पार्टी बनाने के व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर जुटने का निर्देश दिया ।

मौके पर वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल ने कहा कि पिछले चुनावों में जिन उम्मीदवारों का चयन स्थानीय स्तर पर किया गया था उन्हें जीत मिली है, वहीं जिनकी सिफारिश केंद्र से हुई थी, उन उम्मीदवारों को हार भुगतनी पड़ी । साथ ही उन्होंने सभापति देउवा से गुटबंदी के आधार पर टिकट न बाँटने का आग्रह भी किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com