Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिता अपने 12 साल की बेटी को साथ बैठकर पोर्न फिल्म दिखाता था … मना करने पर…

 

इस पर कई दफा दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। जब महिला की पति को रोकने की कोशिशों को कामयाबी ना मिली तो उसने पुलिश में शिकायत की।




नई दिल्ली। मुंबई में मलाड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 40 साल का पिता अपनी 12 साल की बेटी को साथ बैठाकर जबरदस्ती उसे पोर्न फिल्म दिखाता था। पिछले काफी समय से वो लगातार ऐसा कर रहा था। लड़की ने इस बाबत मां से शिकायत की तो वो बेटी को ले थाने पहुंची और पुलिस को इसकी जानकारी दे कार्रवाई की मांग की।

मलाड पुलिस ने पत्नी की शिकायत के बाद बेटी को पोर्न दिखाने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 12 साल की पीड़िता अपने माता-पिता और भाई के साथ रहती है। बच्ची का पिता उसे साथ बैठकर पोर्न फिल्म देखने को कहता था और उसके मना करने पर उसे ऐसा करने को दबाव डालता था। बच्ची ने लंबे समय तक इसे नजरअंदाज किया लेकिन ये सब बढ़ गया तो उसने अपनी मां से शिकायत की। पत्नी ने पति से इस पर एतराज जताया और उसे ऐसा ना करने को कहा लेकिन पति नहीं माना। इस पर कई दफा दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। जब महिला की पति को रोकने की कोशिशों को कामयाबी ना मिली तो उसने पुलिश में शिकायत की। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *