Tue. Nov 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, हेलीकॉप्‍टर गिरा,Miraculous escape for Munda in chopper crash

 

रांची।। झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी के अलावा 4 अन्य लोग बुधवार को उस समय चमत्कारिक तरीके से बाल-बाल बच गए जब उन्हें लेकर रांची एयरपोर्ट पर उतर रहा हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। घटना में मुख्यमंत्री समेत सभी 6 लोग घायल हो गए।

44 वर्षीय मुंडा रांची के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनके शरीर पर कई जगह चोट लगी है और कंधा व टखना भी चोटिल है लेकिन उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी 6 लोग होश में हैं और बातचीत कर रहे हैं।

यह भी पढें   तिहार और छठ पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी, लक्ष्मी पूजा के दिन 1,700 मेगावाट होगी अधिकतम मांग

मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर रांची से 100 किलोमीटर दूर सरायकेला-खरसावां जिले में कुचाई में उतर नहीं पाया, इसलिए दोपहर को बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। रांची एयरपोर्ट पर उनका हेलिकॉप्टर लैंड करते एक तरफ पलट गया।

डीजीपी जी.एस. रथ ने बताया, ‘हेलिकॉप्टर यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरते समय 20 से 25 फुट ऊंचाई से गिर गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’ हादसा दोपहर 12.30 बजे हुआ। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल एविएशन के डायरेक्टर जनरल ई.के. भारत भूषण ने दिल्ली में बताया, ‘हमने सहायक निदेशक (एयर सेफ्टी) सनित कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।’ दुर्घटना के समय मौसम साफ था।

यह भी पढें   लोक आस्था के महापर्व छठ पर नेपाली सेना देगी छठी मईया और सूर्य भगवान को सलामी

एयरपोर्ट के एक आला अधिकारी ने बताया कि हादसे का शिकार हुए दोहरे इंजन वाले अगुस्ता एडब्ल्यू 109 हेलिकॉप्टर पर मुख्यमंत्री मुंडा, उनकी पत्नी मीरा, दो पायलट, एक सुरक्षा अधिकारी और बीजेपी विधायक बरकुंवर गगराई सवार थे। अपोलो अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट पीडी सिन्हा ने बताया कि भाजपा नेता मुंडा और अन्य लोगों को किस तरह की चोट लगी है, उसका पता सभी तरह की जांच के बाद ही चलेगा।

उन्होंने कहा, ‘फिलहाल मुंडा की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।’ सिन्हा के मुताबिक डॉक्टर इस बात की जांच कर रहे हैं कि उन्हें कोई भीतरी चोट तो
नहीं आई है। दोनों पायलटों को कुछ बाहरी चोट लगी हैं।

यह भी पढें   भारतीय राजदूत सुधाकर दलेला ने राष्ट्रपति पौडेल को सौंपा पदभार का प्रमाणपत्र

गौरतलब है कि पिछले साल हेलिकॉप्टर दुर्घटना में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू का निधन हो गया था। इसी तरह 2009 में भी आंध्रप्रदेश के सीएम वाई.एस. राजशेखर रेड्डी का हेलिकॉप्टर भी हादसे का शिकार हो गया था और इसमें उनकी मौत हो गई थी।नवभारतटाइम्स.कॉम

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com