फेसबुक स्टार जिसने नेता अभिनेता सभी काे मात कर दिया नाै लाख से भी अधिक फालाेअर्स
इन दिनों फेसबुक पर एक नाम ने सनसनी मचा रखी है, ये नाम ऐसा है जो न तो कोई बड़ा स्टार है और न कोई बड़ा राजनेता, इसे जिसे व्यक्तिगत तौर पर बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन फिर भी फेसबुक पर उसके बड़े-बड़े नेताओं और सेलेब्रिटीज से ज्यादा चाहने वाले हैं। वो नाम है किरण यादव, जिनके फेसबुक पर 9 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। थोड़े ही समय में फैन-फॉलोइंग की ज़बरदस्त ऊंचाइयां छू चुका ये फेसबुक अकाउंट सबकी दिलचस्पी का विषय बना हुआ है।
कौन है ये किरण यादव और देखें उनकी तस्वीरें-
किरण यादव फेसबुक की नयी सेंसेशन हैं। कुछ ही दिनों में एफबी पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 9 लाख से अधिक हो गयी है। उनके किसी भी पोस्ट को हजारों लाइक्स मिलते हैं। सैकड़ों लोग उनके पोस्ट को शेयर करते हैं। किरण के करीब दस लाख फॉलोअर्स हैं और फेसबुक में लंबे समय से स्टार है।
लेकिन हाल ही में उनके पोस्ट की वजह से खबरों में भी आने लगी है। किरण यादव की फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार किरण यादव दिल्ली में रहती हैं और बिहार के वैशाली की रहने वाली है।
वह अलग-अलग विषयों पर पोस्ट करती रहती हैं। उनके अधिकतर पोस्ट राजनीतिक होते हैं। लेकिन, वह राजनेता नहीं हैं। कभी-कभी सामाजिक मुद्दों को भी फेसबुक पर उठाती हैं, लेकिन वह सामाजिक कार्यकर्ता नहीं हैं।

किरण डी सी कॉलेज हाजीपुर से प्रोफाइल के मुताबिक यह पढ़ाई लिखाई की है। इसके अलावा कोई जानकारी नहीं है। इसने 2014 में फेसबुक पर अपना प्रोफाइल बनाया है।

बहुत कम दिनों में जितनी लोकप्रिय किरण यादव हुईं हैं, वैसी लोकप्रियता बड़े-बड़े स्टार को भी नहीं मिली। आश्चर्य की बात यह है कि किरण की पर्सलन लाइफ के बारे में कोई बहुत ज्यादा नहीं जानता है। किरण यादव सोशल मीडिया में इसलिए भी चर्चा में बनी रहती हैं कि उनके पोस्ट हिंदी में होते है ओर उनमें कई गलतियां होती हैं।
वह चाहे प्रधानमंत्री के विदेश दौरे का मामला हो या नोटबंदी अथवा जीएसटी लागू करने का, उन्होंने हर मुद्दे को फेसबुक पर पोस्ट किया है। वह राजनेता नहीं हैं, फिर भी सोशल मीडिया पर पॉलिटिकल मुद्दे पोस्ट करती रहती हैं। लोग उन पर कई तरह के कमेंट्स भी करते हैं।
किरण की फेसबुक पोस्ट पर गौर किया जाए तो वो भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस की घोर आलोचक हैं। उनके ज्यादातर राजनैतिक पोस्ट पोस्ट में भाजपा और संघ की आलोचना की गयी है। वह चाहे प्रधानमंत्री के विदेश दौरे का मामला हो या नोटबंदी अथवा जीएसटी लागू करने का।
हर मुद्दे पर किरण ने भाजपा को खरी-खोटी सुनायी है। जिसे हजारों लोग शेयर व लाइक करते हैं। वह ‘हलो’ भी लिख दें, तो उसे सैकड़ों लोग लाइक करते हैं।सोशल साइट पर सक्रिय लोगों को उनसे ईर्ष्या होने लगी है।
बहुत कम दिनों में जितनी लोकप्रिय हुई हैं किरण यादव, वैसी लोकप्रियता बड़े-बड़े स्टार को भी नहीं मिली। हालांकि इसे फॉलो करने वाले लोग भी इसके बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। हां लोकप्रियता सिर्फ पोस्ट के सहारे ही हैं।
साभार पत्रिका

