Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशी जनता में चेतना फैलाने के लिए मधेशी भ्वाइस ऐसेम्बली का गठन : मातृका यादव

 

काठमाडौं – २२ जुलाई


‘एक मधेश एक प्रदेश’की माँग के साथ मधेश में पाँच सदस्यीय मधेशी भ्वाइस ऐसेम्बली का गठन हुआ है ।
माओवादी केन्द्र के भातृ संगठन मधेशी राष्ट्रिय मुक्ति मोर्चा और संयुक्त राष्ट्रिय मधेशी आन्दोलन समिति ने शनिवार संयुक्त रुप में आयोजना अन्तरक्रिया कार्यक्रम में इस संस्था का गठन हुआ है । इस एसम्बली में माओवादी केन्द्र कार्यालय सदस्य मातृका यादव, राष्ट्रिय जनता पार्टी नेपाल अध्यक्ष मण्डल के सदस्य महेन्द्र राय यादव, नेपाल संघीय समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष रिजवान अन्सारी, नेपाल सद्भावना पार्टी (गजेन्द्रवादी) के अध्यक्ष विकास तिवारी, नयाँ शक्ति नेपाल के नेता डा.रामकेवल साह हैं ।
मधेश के एजेण्डा तथा संघीयता, समावेशीलगायत के विषय में मधेशी जनता में चेतना फैलाने के साथ ही संयुक्त मोर्चा निर्माण के लिए पहल करने का काम यह संस्था करेगी । यह जानकारी मार्तका यादव ने दी है ।

यह भी पढें   दूसरों के तानों से नहीं, अपने कर्मों से बनाएं पहचान : बिमल सरार्फ

वृहत आन्दोलन की तैयारी के साथ ही तराई मधेश के विभिन्न क्षेत्र के राजनीतिक प्रशिक्षण का कार्यक्रम सञ्चालन करने की योजना इस संस्था की है ।
राजपा नेपाल के अध्यक्ष महेन्द्र्र यादव का कहना है कि मधेश में वृहत गठबन्धन निर्माण किए बिना राज्य के साथ अधिकार नहीं प्राप्त हो सकता है
।
उन्होंने कहा कि सविधान संशोधन विधेयक पारित होता है तो मधेशी, आदिवासी जनजाति की कई माँग पूरी होगी लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो चुनाव में जाने का कोई आधार नहीं है । उन्होंने आरोप लगाया कि तीन दल जानबूझकर हमें चुनाव से दूर रखना चाह रही है । अगर तीसरे चरण के चुनाव में राजपा भाग नहीं लेगी तो कुछ अलग तरीके का आन्दोलन होगा । उन्होंने चेतावनी दी कि हम प्रवास में रहकर कडा आन्दोलन करेंगे ।

यह भी पढें   माँ कुष्मांडा का आध्यात्मिक संदेश : अपने भीतर के सृष्टिकर्ता को पहचानें : श्वेता दीप्ति

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com