Sat. May 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दों नम्बर प्रदेश के चुनाव में केन्द्रित हुवा नेपाली काँग्रेस

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २३ जुलाई ।
नेपाली कांग्रेस केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में समसामयिक राजनीति और स्थानीय चुनाव की समीक्षा लगायत विषयों में विचार–विमर्श जारी रहा ।

बैठक में हाल ही में संपन्न स्थानीय चुनावाें में हुई कमी कमजोरियों की समीक्षा कर अगले चरण के स्थानीय चुनाव में पार्टी को अधिक से अधिक तहों में जीत दिलाने के मुद्दे पर केंद्रित होकर केंद्रीय सदस्यों ने अपने मत रखे ।

पार्टी सभापति एवं प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय सानेपा में हुई आज की बैठक के प्रारंभ में वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल ने पार्टी की मौजूदा स्थिति, पिछले चुनावों में पार्टी को अपेक्षित परिणाम न मिल सकने के कारण समेत आने वाले दिनों में पार्टी को एकजुट बनाने के लिए नेतृत्व की ओर से जÞरूरी प्रयासों के बारे में अपनी धारणा प्रस्तुत की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *