Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बस और मोटरसाइकल टक्कर : दों लोगों की मौत, एक जख्मी

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २३ जुलाई ।
कैलाली में आज बस और मोटरसाइकल की हुई टक्कर में दो लोगों की जानें चली गईं और एक व्यक्ति बुरी तरह जÞख्मी हो गया । मोटरसाइकल पर तीन लोग सवार थे ।

धनगढी से फूलबारी की ओर जाती हुई से१प ७८६० नं की मोटरसाइकल और फूलबारी से धनगढी की ओर आती हुई से१ख ५२८ नं की बस धनगढी उपमहानगरपालिका–१५ कनरी में आपस में टकरा गईं । इस हादसे में मोटरसाइकल पर सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीसरा शख्Þस बुरी तरह जÞख्मी हो गया ।

यह भी पढें   अग्रगामी मोर्चा का गांव-वार्ड तक संगठन विस्तार, सर्लाही बैठक में बनी रणनीति

मरने वालों में गौरीगंगा नगरपालिका के ३० वर्षीय दिपेन्द्र चौधरी और कैलाली गाउँपालिका–८ के २७ वर्षीय वीरबहादुर चौधरी शामिल होने की जानकारी डीएसपी वीर बहादुर बुढामगर ने दी ।

उनके मुताबिक बुरी तरह जख्मी हो चुके उन दोनों की सेती अञ्चल अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल आशिष चौधरी को इलाज के लिए भारत के लखनऊ ले जाया गया है । वहीं बस चालक ५० वर्षीय मंगलप्रसाद चौधरी को पुलिस हिरासत में लेकर दुर्घटना की जाँच कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com