Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोगों के पसीने छूटे ,जब सड़क पर आया अजगर (Video)

 

देखने में इस अजगर की लंबाई सामान्य भारतीय अजगर की तरह तकरीबन 10 फुट की लग रही है।






मिर्जापुर। यूपी में मानसून ने दस्तक दे दी है और लगातार बारिश के चलते लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लेकिन इस बारिश का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं पड़ा है, बल्कि इसका असर जानवरों, सांपों आदि पर भी पड़ा है। बारिश के मौसम का यही असर मिर्जापुर में देखने को मिला जब सड़क पर एक अजगर सांप आ गया।



मिर्जापुर के लखनिया दारी झरने के पास एक अजगर सांप के आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। यह अजगर भटकते हुए गलती से इस जगह पर आ गया, जिसके बाद लोगों ने इसे हटाने की कोशिश की। भारी बारिश के चलते अपने ठिकाने से बाहर निकलने के लिए मजबूर अजगर लोगों के लिए मुसीबत बन गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com