Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शपथ ग्रहण से पहले काेविन्द ने दी बापू काे श्रद्धांजलि

 

नइ दिल्ली, २५ जुलाइ

 

भारत के नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द आज भारत के 14वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण से पहले कोविंद ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.15 बजे संसद भवन के सेंट्रल हॉल आयोजित किया गया है।

इस समारोह में भाग लेने के लिए, राज्य सभा के सभापति, प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश, लोक सभा अध्यक्ष, मंत्री परिषद के सदस्य, राज्यपालगण, मुख्यमंत्रीगण, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्यगण और भारत सरकार के प्रमुख असैनिक और सैनिक अधिकारी सेंट्रल हॉल में इकट्ठा होंगे। राष्ट्रपति और नव-निर्वाचित राष्ट्रपति गणमान्य व्यक्तियों के साथ केन्द्रीय हाल में पहुंचेंगे।

यह भी पढें   एशियन गेम्स: बारिश के कारण नेपाल-जापान मैच रद्द, नेपाल ग्रुप विजेता बनकर क्वार्टर फाइनल में पहुँचा

नव-निर्वाचित राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश के सामने शपथ लेने के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति भाषण देंगे। राष्ट्रपति सेंट्रल हॉल में समारोह सम्पन्न होने पर राष्ट्रपति भवन के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां प्रांगण में सेना के तीनों अंगों द्वारा उन्हें गार्ड आफ आनर दिया जाएगा और सेवा-निवृत हो रहे राष्ट्रपति को भी सौहार्दपूर्ण शिष्टाचार प्रदान किया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com