Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन का एक अाैर धमकी भरा फैसला

 

बीजिंग 25जुलाइ

भारत और चीन के बीच डोकलाम मुद्दे को लेकर तनाव बना हुआ है। सोमवार को ही चीनी सेना द्वारा पहली बार भारत को अप्रत्यक्ष रूप से युद्ध की धमकी दी गई थी। इन सबके बीच अब चीनी सेना (पीएलए) ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसे एक और धमकी भरे संदेश के तौर पर लिया जा रहा है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) अपनी 90वीं सालगिरह के मौके पर (1 अगस्त) इस बार सैन्य परेड की बजाय सैन्य अभ्यास का आयोजन करेगी। अभी तक चीन की सेना इस कार्यक्रम में सैन्य परेड ही करती थी लेकिन इस बार उसका यह फैसला भारत के साथ तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढें   मिटरब्याज पीडितों का सरकार के साथ कोई समझौता नहीं

विश्व की संबसे बड़ी स्टैंगिग आर्मी के कंमाडर राष्ट्रपति शी चिनपिंग हैं। हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ के अनुसार चिनपिंग के आदेश पर ही एक अगस्त को पीएलए की 90वीं वर्षगांठ के मौके पर सैन्य परेड की बजाय सैन्य अभ्यास आयोजित किया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *