भारतीय सीमा क्षेत्र से २४ महिलाओं का उद्धार
बर्दिया २५ जुलाई

भारतीय सीमा के साथ जुडे बर्दिया के विभिन्न सीमा क्षेत्र से २४महिलाओं का उद्धार किया गया है । वैदेशिक रोजगार के नाम पर भारत होते हुए अन्य देशों में ले जाने के क्रम में नेपाल प्रहरी ने स्थानीय संघ संस्था के सहकार्य में इनका उद्धार कर घर वापस भेजा है ।
बर्दिया के चार सीमा नाका मानव तस्कर के हिसाब से ज्यादा संवेदनशील माना जाता है । बर्दिया का जमुनी, कर्णालीपुर, गुलरिया, गणेशपुर लगायत धनौरा सीमा नाका ज्यादा संवेदनशील क्षेत्र है ।

