सेल्फी के बहाने बाहुबली की देवसेना के साथ छेड़छाड़.. लगाया इधर-उधर हाथ..देखें तस्वीरें
बॉलीवुड स्टार्स के कई फैंस उनपर जान छिड़कते हैं। अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। वहीं इसी बेताबी के चक्कर में कई फैंस ऐसी-ऐसी हरकतें कर बैठते हैं, जो स्टार्स के लिए मुसीबत का कारण बन जाती है। मामला परेशान करने और छेड़खानी तक पहुंच जाता है। बालीवुड और टॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ऐसी ही घटनाओं का शिकार हुई हैं।
जब फैंस की दीवानगी उन्हें भारी पड़ गई और वे जाने-अनजाने मोलेस्टेशन का शिकार हो गईं। वहीं इन एक्ट्रेसेस ने खुद अपने साथ हुई इस मॉलेस्टेशन की अलग-अलग घटनाओं को शेयर किया है। इनमें बाहुबली की एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी भी शामिल हैं।

अनुष्का शेट्टी 2015 में जब अनुष्का शेट्टी तिरुमाला मंदिर में भगवान के दर्शन करके लौट रही थीं तभी कुछ क्रेजी फैंस ने उन्हें घेर लिया। और तो और अनुष्का के साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी थी। अभी रुकिए। इस लिस्ट में ‘रुस्तम गर्ल’ इलियाना डिक्रूज भी शामिल हैं।

समांथा रुथ प्रभु तिरुपति में एक प्राइवेट स्टोर के इनॉगरेशन पर पहुंचीं समांथा के साथ तीन लड़कों ने छेड़छाड़ की थी। इस वाकये से घबराई समांथा ने जब जोर-जोर से चीखना शुरू किया तो आरोपी वहां से भाग खड़े हुए थे।

तमन्ना भाटिया तमन्ना के साथ अगस्त, 2013 में वाइजाग एयरपोर्ट पर छेड़छाड़ हुई थी। दरअसल सीमांध्र आंदोलनकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया और उनसे जबरदस्ती ‘जय समैख्यांध्रा’ के नारे लगाने का दबाव बनाया था।

