ट्रिपर के साथ दों लोग त्रिशूली में गिरकर लापता

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २७ जुलाई ।
पृथ्वीराजमार्ग अंतर्गत गजुरी गाँवपालिका वार्ड नं. २ में आज सुबह एक ट्रिपर त्रिशूली में गिरकर लापता हो गया ।
मलेखु से गजुरी की तरफ जाती हुई बा४ख ५१४६ नंबर की ट्रिपर त्रिशूली नदी में गिर गई ।
ट्रिपर के साथ साथ इसके चालक धादिंग सिद्धलेख गाँवपालिका ६ के सागर परियार और सह–चालक दीपक थपलिया भी त्रिशूली में लापता हैं । ट्रिपर में और भी कोई व्यक्ति था या नहीं ये अब तक साफ नहीं हो पाया है ।

