Thu. Nov 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजदूत पूरी की जिज्ञासा राजपा चुनाव में जाएगी या नहीं : मांग संबाेधन नही‌ ताे चुनाव मे‌ सहभागिता नहीं राजपा का जवाब

 

काठमाडौं–१७ गते सावन


स्रोत के अनुसार राजपा नेपाल तीसरे चरण के चुनाव में भाग लेगी या नहीं यह जिज्ञासा भारतीय राजदूत मंनजीव पूरी ने की है । खबर है कि राजदूत पूरी ने मंगलवार को राजपा नेपाल के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है ।
और उनसे बात चीत के दरमियान यह जिज्ञासा रखी कि वो तीसरे चरण के चुनाव में जाएँगे या नहीं ? उन्होंने कहा कि सरकार संविधान संशोधन के लिए इच्छुक है ऐसे में राजपा चुनाव में जाएगी या नहीं ?
जवाब में राजपा नेताओं का कहना था कि सरकार सिर्फ कहती है करती नहीं । जब तक माँग पूरी नहीं होगी तब तक चुनाव में जाने का सवाल नहीं है । उन्होंने कहा कि संशोधन विधेयक निर्णयार्थ पेश होने पर जो परिणाम आएगा वो हमें स्वीकार होगा परन्तु सरकार पहले से ही फेल होने की बात कह रही है । विधेयक मधेशवादी दल का नहीं है सरकार का है जिसे पास कराना सरकार की जिम्मेदारी है । पर पहले से ही यह धारणा रखना कि वेधयक फेल होगा सही नहीं है । इसके अलावा क्षतिपूर्ति, बंदी रिहाइ आदि माँगों को माना जाएगा तभी राजपा चुनाव में जाएगी ।
राजदूत पूरी ने एकीकरण के बाद की अवस्था के विषय में भी अपनी जिज्ञासा रखी थी । जवाब में नेताओं ने पार्टी व्यवस्थित होने की जानकारी दी । राजदूत पूरी के साथ मुलाकात में महन्थ ठाकुर, राजेन्द्र महतो, महेन्द्रराय यादव, शरतसिह भण्डारी एवं अनिल झा सहभागि थे । राजकिशोर यादव जिला में होने की वजह से सहभागी नहीं हो पाए । राजदूत पूरी ने चुनाव में सहभागी हाेने की सलाह भी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com