Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनार्दन शर्मा और कुलमान घिसिंग पर आर्थिक अपराध का आरोप

 

१७ सावन, काठमाडौं ।

सार्वजनिक लेखा समिति के सदस्यों ने पूर्वउर्जामन्त्री जनार्दन शर्मा र्आैर विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निर्देशक कुलमान घिसिङ पर आरोप लगाया है । २५ मेगावाट के सोलार प्लान्ट स्थापना करने के लिए कम्पनी चयन करने में अपराध करने का आरोप लगाते हुए साँसदों ने शर्मा और घिसिंग पर कार्यवाही करने की माँग की है ।

लेखा समिति के मंगलबार की बैठक में सांसदों ने चिनियाँ कम्पनी राइजन इनर्जी के साथ हुई समझौता पर प्रश्न उठाया है ।

यह भी पढें   कोशी और मधेशप्रदेश के बीच आर्थिक एवं औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर निजी क्षेत्र का जोर

कांग्रेस सांसद धनराज गुरुङ ने कहा है कि सबसे कम रकम प्रस्ताव करने वाले कम्पनी को न देकर राइजन को देना आर्थिक अपराध है इसकी छानबीन आवश्यक है ।

ठेका सम्झौता में कमिसन का खेल होने का दावा करते हुए इसे खारिज करने की माँग की और नया टेन्डर मंगाने का आग्रह किया ।

कांग्रेस के सांसद रामहरी खतिवडा ने ६८ करोड अनियमितता होने का आरोप लगाया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com