रक्सौल–परवानीपुर मुख्य सडक मरम्मत का मांग करते हुए पर्सा के बस व्यवसायी द्वारा सडक अवरोध
हिमालिनी संवाददाता, बीरगंज, श्रावण १८ :- रक्सौल–परवानीपुर मुख्य सडक मरम्मत का मांग करते हुए पर्सा के बस व्यवसायी द्वारा सडक अवरोध किया गया। सड़क अवरोध के कारण भारत से नेपाल आने वाले सैकड़ो मालवाहक ट्रक तथा वीरगज से आने-जाने वाले यात्री समस्या ग्रस्त हुए।
मितेरी पुल से परवानीपुर तक के मुख्य सडक वर्षौं से मरम्मत नहोने के कारण सडक में ३-३ फिट का गड्ढा हो चुका है। सडक मरम्मत–सम्भार कार्य सडक विभाग का होने के कारण उक्त बिभाग का समय पर ध्यान न देने के कारण ऐसी दुर्दशा हुई है।
भारी सवारी साधन के आने जाने में अधिकांश गाडी का पत्ती टूट जाता है, जिसके विरोधस्वरूप बंद किया गया सवारी व्यवसायी संघ के अध्यक्ष विनोद श्रेष्ठ ने बताया।
वीरगज महानगरपालिका के प्रतिनिधि, प्रहरी नाउब उपरीक्षक चक्रराज जोशी तथा विभिन्न बस व्यवसायी के प्रतिनिधि के मध्यस्ता में बैठक से को १ सप्ताह के भीतर मरम्मत कराने के प्रतिबद्धता के बाद आवागमन सुचारू किया गया।


