Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीसरे चरण के चुनाव में भी एमाले पहले स्थान पर और मधेशवादी दल का होगा पत्ता साफ : ईश्वर पोखरेल का दावी

 

बीरगंज, श्रावण १८ हिमालिनी संवाददाता :- नेकपा एमाले के केन्द्रीय कार्यसमिति द्वारा प्रदेश नम्बर २ के निर्वाचन के लिए पर्सा दौरा के क्रम में महासचिव पोखरेल ने कहा कि मधेशी दल एमाले को मधेश विरोधी दल बताकर भ्रम पैदा कर रहे है, इसलिए मधेशी जनता से भ्रम में नपड़ने का आग्रह किया।
पोखरेल ने कहा, एमाले पार्टी को मधेशविरोधी कहने वालों का पत्ता साफ होने वाला है।  तराई मधेश के जनता ने दूसरे चरण के चुनाव में नेकपा एमाले का साथ दिया है और अब तीसरे चरण के चुनाव में प्रदेश २ में भी एमाले पहले स्थान पर होगा।
इसके पहले हुए दो चरण के निर्वाचन के क्रम में ६ठो प्रदेश में एमाले ने शानदार जीत प्राप्त किया और प्रदेश नम्बर २ में भी अन्य दल कितने भी गठबन्धन और महागठबन्धन बनाए लेकिन अन्ततः एमाले ही पहले पार्टी के रूप रहने का दावा पोखरेल ने किया।
एमाले महासचिव ने कहा,  तराई– मधेश में एमाले पार्टी में प्रवेश करने का लहर चला है। नागरिकता के सवाल पर कहा कि, भारत से आए हुए को २४ घंटे में नागरिकता चाहिए ? वही नेपाल से भारत मे ७ वर्ष, पाकिस्तान से ५ वर्ष में, बङ्गलादेश से २ वर्ष में, भुटान से ५ वर्ष में नागरिकता मिलता है।
राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री, सभामुख, प्रदेश प्रमुख, सुरक्षा निकाय का प्रमुख तथा अन्य पद में अङ्गीकृत नागरिक को आसीन कराने के पक्ष में एमाले नही है। नेपाल मेंं रहे मातृभाषा को सरकारी कामकाज के भाषा बनाने  का नियम है लेकिन विदेश में बोलने वालेे अंतरास्ट्रीय भाषा को नेपाल का सरकारी कामकाज का भाषा बनाने के सवाल पर एमाले किसी से भी सम्झौता नही करेेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *