दिल फेक है इमरान, काफी बदनाम रहे हैं इमरान खान आशिकी के लिए
इस्लामाबाद। इमरान खान इस वक्त पाकिस्तान की राजनीति का लोकप्रिय चेहरा हैं लेकिन इस वक्त पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के इस हेड पर उन्हीं की ही पार्टी की सदस्य आयशा गुलालई ने संगीन आरोप लगाए हैं।
आयशा ने इमरान को चरित्रहीन और गंदा इंसान कहा है क्योंकि वो महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजते हैं। अब आयशा के आरोपों में कितनी सच्चाई है, इस बात का पता तो बाद में चलेगा लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं है, जब इमरान के करेक्टर पर सवाल उठे हैं।

इश्क के लिए बदनाम क्रिकेट और राजनीति का ये किरदार अक्सर अपने पर्सनल रिलेशनशिप को लेकर इंटरनेशनल स्तर पर सुर्खियां बनते हुए आया है। 64 साल के इमरान खान पिछले दिनों अपनी तीसरी शादी की अफवाह को लेकर काफी चर्चित रह चुके हैं तो वहीं उनके अफेयर की लिस्ट भी काफी लंबी है। उनकी प्रेमिकाओं की लिस्ट में पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो, क्रिस्टीन बैकर, सुसान्नाह कॉन्सटेनटाइन, एमा सर्जेंट और सीता व्हाइट जैसे नाम शामिल हैं। सीता व्हाइट से तो उन्हें बगैर शादी के एक बेटी भी है, जिसका नाम ताइरियन है।

ऑक्सफोर्ड में शुरु हुआ बेनजीर से अफेयर इमरान खान को पाकिस्तानी क्रिकेट का पोस्टर ब्वॉय कहा जाता था लेकिन उनके अफेयर के किस्से तो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ही बयां किए जा रहे हैं। कहा जाता है इमरान खान का पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के साथ छात्र जीवन में लंबा अफेयर रहा। इसका जिक्र इमरान खान की बायोग्राफी में भी है। बायोग्राफी के मुताबिक, 1975 के दौरान दोनों ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे।

रेहम खान से शादी साल 2015 में इमरान खान ने बीबीसी की पूर्व एंकर रेहम खान से शादी करके सबको चौंका दिया था, दोनों ने लंदन में निकाह पढ़ा था, जितना लोग इमरान की शादी के वक्त नहीं चौंके थे, उससे कहीं ज्यादा उस वक्त हैैैैरान रह गए थे, जिस वक्त इमरान ने रेहम ने शादी के 10 महीने बाद तलाक दे दिया, तलाक की वजह इमरान की पहली पत्नी को बताया गया, जिनसे इमरान के अभी भी रिलेशन हैं।

