नवलपरासी बाढ में दाे लाेग लापता
४अगस्त
नवलपरासी
नवलपरासी जिले में दक्षिणी सीमा क्षेत्र में बाढ़ में दो लोग लापता हो गए हैं।
नवलपरासी जिला पुलिस कार्यालय के मुताबिक, शुक्रवार को लगभग 10 बजे पालहिन्दन ग्रामीण नगर पालिका में साेलेनझारही नदी में अाई बाढ से 60 वर्षीय कृष्ण गुप्त और 60 वर्षीय बृजलाल गुप्ता लापता हैं।
पुलिस ने कहा कि वे लापता लोगों काे खोज रहे हैं। नवलपरासी के सीमावर्ती इलाके में लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ से पानी पड़े हैं।

