Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपराष्ट्रपति का चुनाव आज,शाम तक आएगा परिणाम

 

नई दिल्ली.मधुरेश–*देश को आज अगला उपराष्ट्रपति मिल जाएगा। राजग की ओर से एम. वेंकैया नायडू और विपक्ष की ओर से गोपालकृष्ण गांधी इस पद के लिए उम्मीदवार हैं। संख्या बल के आधार पर वेंकैया की जीत तय मानी जा रही है। लेकिन फिर भी चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा शाम सात बजे की जाएगी।

उपराष्ट्रपति का चुनाव गुप्त मतदान के जरिये किया जाता है। इसके लिए संसद भवन में दोनों सदनों के सदस्य सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान करेंगे। बिहार में भाजपा के साथ सरकार बनाने के बावजूद जदयू गोपालकृष्ण गांधी के समर्थन में मतदान करेगा। वहीं, राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद का समर्थन करने वाला बीजद भी विपक्षी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com