Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

दलित साहित्यकार ` कल्याणपुरी `का निधन 

श्रावण २५ 

सप्तरी विश्वकर्मा कल्याण समाज का पूर्व अध्यक्ष ,दलित साहित्यकार एवं अवकाश प्राप्त शिक्षक उपेन्द्र राही ` कल्याणपुरी`    का श्रावण १७ गते निधन हुआ .
मिली जानकारी के मुताबिक राही लम्बे अरसे से पैरालाइज और मधुमेह से पीडित थे. धरान में स्थित बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में उपचार के क्रम में उनका निधन हुआ. वे ६९ वर्ष के थे .सप्तरी खडक नगरपालिका निवासी उपेन्द्र राही` कल्याणपुरी` के नाम से भी परिचित थे.

यह भी पढें   भव्यता के साथ संपन्न हुआ अंडमान अंतरराष्ट्रीय नागरी लिपि सम्मेलन

राही योग्य शिक्षक के साथ- साथ एक अच्छे साहित्यकार भी थे .उन्होंने  वि .सं २०५१ साल में सप्तरी में विश्वकर्मा कल्याण समाज की स्थापना कर विश्वकर्मा समुदाय के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्षरत रहे .राही कमुनिष्ट विचारधारा से प्रभावित थे और सप्तरी एमाले के संगठित सदस्य भी थे .
बौद्ध धर्म परम्परा अनुसार श्रावण १७ गते उनका अन्तिम संस्कार किया गया .अन्त्येष्टि से पूर्व सप्तरी एमाले जीला अध्यक्ष गोविन्द न्योपाने ने उनके पार्थिव   शरीर में पार्टी का झण्डा  ओढा कर श्रद्धान्जली  दी . मौके पर विश्वकर्मा उत्थान समाज के पदाधिकारियों ने भी समाज का झण्डा ओढा कर श्रद्धान्जली दी .

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *