दो साल के बाद गौरिका सिंह घरेलु प्रतियोगिता में
काठमांडू, २८ श्रावण । रियो ओलम्पिक के लिए उम्र में सबसे छोटी खेलाड़ी गौरिका सिंह दो साल के बाद घरेलु प्रतियोगिता में सहभागी होने के लिए लण्डन से काठमांडू आई है । समाचार स्रोत ने बताया कि लण्डन में जारी दोे प्रतियोगिता को छोड़ कर सिंह काठमांडू आई है । अभी वह दरबारमार्ग स्थित अन्नपूर्ण होटल में अवस्थित स्वीमिक पुल में प्रशिक्षण ले रही है । नेपाल पौडी संघ ने श्रावण ३१ गते से ७वें एनएसए कप स्वीमिङ च्याम्पियनसिप घोषणा करने के बाद गौरिका ने ठान ली की इस बार मैं नेपाल जा कर घरेलु प्रतियोगिता में सहभागी हो जाऊंगी ।
लण्डन में जारी ‘इङलिस एज ग्रुप च्याम्पियनसिप’ में गौरिका ५० मिटर फ्रिस्टाइल, ५० मिटर ब्याकस्ट्रोक और १ सौ मिटर ब्याकस्ट्रोक खेल में फाइनल चरण में चयनित हो चुकी थी । इसके साथ–साथ वह ब्रिटिस ओपन वाटर च्याम्पियनसिप की ३ कि.मी. दौड़ में भी सहभागी होने जा रही थी । लेकिन नेपाल में प्रतियोगिता घोषणा होने के कारण वहां की सब प्रतियोगिता को छोड़ कर गौरिका नेपाली आई है ।
स्मरणीय है, १९वें राष्ट्रिय पौडी प्रतियोगिता में आठ कीर्तिमान सहित गौरिका ने आठ स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त किया था । उस समय वह सिर्फ ११ साल की थी । उक्त प्रतियोगिता के बाद खेल जगत में गौरिका छा गई थी । अभी भी उनकी क्रेज कम नहीं है ।

