चिकित्सा शिक्षा विधेयक सर्वसम्मति से हुवा पारित
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १२ अगस्त ।
बहुचर्चित चिकित्सा शिक्षा विधेयक के संशोधित प्रतिवेदन को संसद की महिला बालबालिका ज्येष्ठ नागरिक तथा समाज कल्याण समिति की बैठक ने सर्वसम्मति से पारित किया है ।
उप–प्रधान एवं शिक्षा मंत्री गोपालमान श्रेष्ठ और स्वास्थ्य मंत्री गिरिराज मणि पोखरेल की उपस्थिति में हुई समिति की बैठक ने कार्यदल के प्रतिवेदन को आंशिक संशोधन कर पारित किया है ।
इससे पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने आज सुबह बालुवाटार में डॉ. गोविंद केसी की माँग और चिकित्सा विधेयक से सरोकर रखने वालों को सहमति कर हल निकालने का निर्देश दिया था ।
विधेयक पास होने के बाद बातचीत में कार्यदल के संयोजक जीवन परियार ने डॉ. केसी की वार्ता टोली के सदस्यों की राय के आधार पर विधेयक में संशोधन का जिक्र करते हुए अब डॉ. केसी का अनशन समाप्त होने का विश्वास जताया ।


