Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वेंकैया नायडू ने ली देश के उपराष्ट्रपति पद की शपथ

 

नई दिल्ली (मधुरेश प्रियदर्शी)~एम. वेंकैया नायडू ने आज देश के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नायडू देश के 13वें उपराष्ट्रपति हैं। उन्होंने दो बार उपराष्ट्रपति रहे हामिद अंसारी का स्थान लिया है। नायडू ने हिंदी में शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद तथा कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

यह भी पढें   दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर नहीं रहे,75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

शपथ ग्रहण से पूर्व नायडू ने आज सुबह राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com