स्थानीय तह चुनाव के बाद प्रदेश का चुनाव होना चाहिए : अध्यक्ष उपेन्द्र यादव
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १२ अगस्त ।
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा कि स्थानीय तह के चुनाव के बाद प्रदेश का चुनाव होना चाहिए ।
आगे अध्यक्ष यादव नें कहा कि बड़े दलों की मंशा स्थानीय चुनाव के बाद केंद्रीय चुनाव करने की दिख रही है, अध्यक्ष यादव ने केंद्र से पहले प्रदेश का चुनाव होने की बात पर जोर दिया ।


