Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विकसित किये जाएंगे चंपारण के पर्यटन स्थल : मंत्री प्रमोद कुमार

 


मोतिहारी 12 अगस्त// पूर्वी चम्पारण जिले के सभी टूरिस्ट स्पॉट को विकसित किया जाएगा। इसके डेवेलपमेंट के लिए पर्यटन विभाग सबसे पहले रोड मैप तैयार करेगा, जिसके लिए सभी डीएम को पत्र भेजकर पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर रिपोर्ट मांगी गयी है। रोड मैप में मोतीझील, गांधी से जुड़े स्थल, व जॉर्ज ऑरवेल की जन्मस्थली भी शामिल है। इसके बाद केन्द्र सरकार से बजट के अनुसार पैसे की मांग की जाएगी। यह बातें पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को शहर के एक होटल में रोटरी लेक टाउन मोतिहारी द्वारा मंत्री के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने रोटरी के सदस्यों से जॉर्ज ऑरवेल जन्मस्थली के विकास के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर विभाग को देने को कहा ताकि इस दिशा में कार्य को आगे बढ़ाया जा सके। मंत्री ने कहा कि सत्याग्रह पार्क के आसपास ओपन जिम की स्थापना की जाएगी। रोटरी व इनरह्वील के सदस्यों द्वारा मंत्री को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन रोटेरियन देवाशीष मुखर्जी ने किया। स्वागत डॉ. आलोक कुमार व धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष राकेश कुमार ने किया। मौके पर भाजपा के डॉ.लालबाबू प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष रो. डॉ. अनिल सिन्हा, सचिव विशाल कुमार,डॉ. अतुल कुमार, रो. नवनीत रंजन, प्रभात कुमार, रोहित कुमार, राजीव कुमार, राकेश कुमार रामू,सच्चिदानंद सिंह आदि थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com