डंकन अस्पताल परिसर में घुसा पानी

रक्सौल 12 अगस्त// सीमा क्षेत्र में दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से शहर के विभिन्न मोहल्लों में पानी घुस गया है। सड़कों पर जलजमाव हो जाने के कारण लोग काफी परेशान हंै । बारिश का पानी शहर के डंकन अस्पताल परिसर, पोस्ट ऑफिस, नेपाली स्टेशन , प्रेमनगर आदि मोहल्लों में पानी घुस गया है। जिसके कारण डंकन अस्पताल आये रोगियों व उनके परिजनों को करीब डेढ़ से दो फीट पानी पार कर आना जाना पड़ रहा है । यहीं हाल प्रधान पोस्ट ऑफिस रोड का है,जहां गेट से लेकर परिसर में पानी घुसा हुआ है।ऑफिस के कर्मी सहित ग्राहकों को कार्यालय में पहुँचने के लिए दो फीट पानी पार कर आना जाना पड़ रहा है। ऐसा ही नजारा ,प्रेमनगर,टुमरियाटोला वार्ड नं. एक व दो में देखा जा सकता है । जहां दर्जनों घरों मे बारिश का पानी घुसा हुआ है। वही लोग ऊंची जगहों व पड़ोसियों के यहां अपना गुजर कर रहे हैं। शहर के इन जगहों पर जलजमाव: शहर के पुराना एक्सचेंज रोड,स्टेशन रोड,ब्लॉक रोड,कस्टम रोड, डंकन रोड,मछली बाजार रोड,आर्य समाज रोड,कॉलेज रोड आदि जगहों पर डेढ़ से दो फीट पानी बह रहा है । कहते हैं शहरवासी: डंकन अस्पताल के प्रबंधक राकेश कुमार ,पोस्ट ऑफिस के उप डाकपाल श्यामनन्दन प्र. मोहल्लेवासी ,राजेश कुमार,ब्रजेश कुमार आदि ने बताया कि नाले जाम होने के कारण जलजमाव हो रहा है।इसके लिए नगरपरिषद से लेकर प्रशासन तक जानकारी दी गयी है फिर कोई असर नहीं दिख रहा है। कहते हैं अधिकारी: एसडीओ श्रीप्रकाश ने बताया कि जाम नाले की सफाई कराने के लिए नगर परिषद को निर्देश दिया गया है।

