Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाढ और भुस्खलन में मरनें बालें संख्या ४९ पुगा, १७ लोग जख्मी ३६ लोग हुवा लापाता (जानिए पुरी विवरण)

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १३ अगस्त ।

पिछले चार दिनों से हुई मूसलधार बारिश की वजह से धनुषा में नदी में बहकर एक की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची लापता हो गई है । चारनाथ नदी में बहकर धनुषा जिले की गणेशमान सिंह चारनाथ नगरपालिका वार्ड नं. १ के २२ वर्षीय राजाराम यादव मौत होने के साथ ही नगराईन नगरपालिका वार्ड नं. ४ घोड़घास के गुरगुर राउत की ९ वर्षिया बेटी मनियारी नदी में बहकर लापता हो गई, जिसका नाम अभी नहीं खुल पाया है । ये जानकारीे जिला पुलिस धनुषा ने दी है ।

अलग अलग नदियों में आई बाढ के कारण धनुषा की अलग अलग नगरपालिकाआें और गाँवपालिकाओं समेत कुल ८५ घरों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पुलिस ने दी है । साथ ही धनुषा के ८७५ घर पूरे तौर पर डुवान में हैं, जबकि चार हजार घरों के आंशिक डुवान में होने की जानकारी जिला विपद् व्यवस्थापन समिति धनुषा ने दी है ।

यह भी पढें   जनकवि दुर्गालाल श्रेष्ठ की स्मृति में ‘अक्षर यात्रा दशक आठ’ समारोह का आयोजन

अत्यधिक वाढ़ की वजह से जिले के पूर्वी इलाके में स्थित कमला नदी में आई भिषण बाढ़ से फूलवरीया, सिंग्याही, पटेर्वा, ईनर्वा, मलहनीया लगायत गाँवों में पानी घुसने के कारण डुवान में हैं ।

इसी तरह कमला और चारनाथ नदियों के पानी के कटान की वजह से कई गाँवों की बस्तियाँ उच्च जोखिम में हैं । इसी तरह जब्दी नदी में आई बाढ़ की कारण मुखियापट्टी मुसहरनीया लगायत गाँव डुबान में हैं ।

इसके अलावा जनकपुर ढल्केवर को जोड़ने वाली ३३ केवी प्रसारण लाईन की पोलें गिर जाने की वजह से आज सुबह से ही जनकपुर की बिजली ठप होने की खबर दी गई है । इसी बीच गिरी हुई पोलों की मरम्मत के लिए नेपाल सेना को परिचालित किए जाने की जानकारी धनुषा के प्रमुख जिला अधिकारी तथा जिला विपत व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष दिलीप चापागाई ने दी ।

यह भी पढें   सदन में जब हँसी गूँज उठी

साध ही ग्रामिण क्षेत्र कें ११ हजार वोल्ट के २५ से ज्यादा पोलें गिरने की वजह से १ दर्जन से ज्यादा गाँवों में बिजली सप्लाई बंद है, ये बात नेपालविद्युत प्राधिकरण जनकपु्र वितरण केन्द्र के प्रमुख जितेन्द्र झा ने बताई ।

जनकपुर उपमहानगरपालिका के पुलचौक, बाल्मिकी नगर, पिडारी गाउँ, दशरथनगर, विश्वकर्मा चौक, ब्रह्मपुरी लागायत स्थानों में सैकड़ों घर डुबान में हैं पुल चौक एरियामा डुवान में घिरे लोगों का नाव के जÞरिए उद्धार किया गया ।

यह भी पढें   जिम्बाब्वे में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, चर्चित व्यवसायी सहित ६ लोगों की मृत्यु

जनकपुर से बाहर निकलने वाले सभी मार्ग बाढ़ व कटान होने की वजह से अवरुद्ध होने के कारण आवाजाही पूरी तरह ठप होने की जानकारी दी गई है । इसी तरह, धनुषा से सटे महोत्तरी के जिलामुख्यालय जलेश्वर समेत जिले के सत्तर फीसदी भूभाग डुबान में हैं ।

इसी बीच, जिला विपत व्यवस्थापन समिति सहित धनुषा के नागरिक समाज की सहभागिता में हुई सर्वपक्षीय वैठक ने विभिन्न शिविरों में शरण ले रहे बाढ़ पीडि़तों को राहत सामाग्री वितरण करने का निर्णय किया ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com