Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुरी तराई बाढ से बेहाल, उद्धार और राहत सामग्री वितरण में जुटा हर इन्सान

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू। १३ अगस्त ।

चार दिनों से जारी बारिश आज दोपहर से रुकी हुई है और बारिश रुकने के साथ ही पर्सा जिले में जिला दैवी प्रकोप उद्धार समिति ने बाढ़ पीडि़तों के लिए उद्धार और राहत के कामों को एक साथ आगे बढ़ाया है, ये बात पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी केशव राज घिमिरे ने बताई ।

आज दोपहर से वीरगंज महानगर क्षेत्र में उद्धार के लिए नेपाली सेना, नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस, सहित की एक टोली तैनात है, जबकि ग्रामिण क्षेत्र में ३ टोलियों को तैनात किया गया है ।

यह भी पढें   हमने बालेन शाह के पैर में गेंद दे दिया है अब गोल करने का काम उनका है – रवि लामिछाने

पहले चरण में पर्सा के मसियानी, मोरगाउँ, सवैठवा, नौगवा, उदयपुर घुर्मी लगायत इलाकों में डुबान के कारण घर के छत और छानों पर शरण ले रहे स्थानिय वासियों का उद्धार किया गया और उन्हें तात्कालिक राहत स्वरुप चिउरा, भुजा, विष्कुट लगायत खाद्य सामग्री रेडक्रस मार्फत उपलब्ध कराई गई ।
राहत के लिए वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ, विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, समाजसेवियों और उद्योगपतियों से अपील की गई है ।

इससे पूर्व आज जिला दैवि प्रकोप उद्धार समिति की आकास्मिक वैठक ने ७ सूत्रीय निर्णय किया, जिसमें जो संयन्त्र जहाँ है, वहीं से उद्धार का प्रयास किया जाना, जिलामुख्यालय से तैनात टोली से अतिरिक्त सहयोग लेना लगायत शामिल है । साथ ही बैठक ने उद्धार में समस्या के हालात में केन्द्रिय दैवि प्रकोप उद्धार समिति के साथ समन्वय कर उद्धार के लिए हेलिकप्टर तैयार अवस्था में रखने का उद्धार समिति से अनुरोध किया है ।

यह भी पढें   रास्वपा ने भेजा थापा और ओली को विशिष्ट अतिथि के लिए निमंत्रण

इसी बीच पर्सा में बाढ़ के कारण ३ लोगों के लापता होने की खबर है । पुलिस के मुताबिक पर्सा के जगरनाथपुर १ पिपरडारी के ५६ वर्षिय बुनी महतो और जगरनाथपुर ५ मसियानी के ५० बर्षिय बासुदेव हजरा के लापता होने की बात पुलिस ने बताई । इसी तरह पकहामैनपुर वार्ड नम्बर ५ सवैठवा स्थित सिक्टा नदी की बाढ़ मे भारत बिहार के नागरिक ५० बर्षिय रामरुप माझी के लापता होने की खबर है ।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन आज से शुरु, उद्घाटन सभापति लामिछाने और प्रधानमंत्री बालेन करेंगे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *