Sun. Nov 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाढ़ से बिहार के 21 जिलों में भारी तबाही, राहत-बचाव कार्य तेज

 


मोतिहारी 16 अगस्त | बाढ़ से बिहार के 21 जिलों में भारी तबाही, राहत-बचाव कार्य तेजबाढ़ से बिहार के 21 जिलों में भारी तबाही, राहत-बचाव कार्य तेजबिहार के 21 जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। अबतक बाढ़ के पानी में डूबकर 100 लोगों की मौत की खबर है। राहत और बचाव का कार्य जारी है।
पटना [जेएनएन]। बिहार में बाढ़ की स्थिति विकराल होती जा रही है। उत्तरी बिहार और सीमांचल कई जिले बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं। राज्य के 21 जिलों में बाढ़ से भारी तबाही मची है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की मदद से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

यह भी पढें   बालेन की भारत यात्रा : विश्वास, समानता और कूटनीतिक संतुलन की नई कसौटी : श्वेता दीप्ति

राज्य में अबतक बाढ़ के पानी में डूबकर लगभग 100 लोगों की मौत हो गई है, लेकिन प्रशासन ने अबतक 58 लोगों की मौत की पुष्टि की है। सूबे की लगभग 70 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि बाढ़ प्रभावित जिलों में हो रही बारिश की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है।

उन्होंने बताया कि खराब मौसम की वजह से राहत की सामग्री वितरित करने में राहत और बचाव में लगी टीम को परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की टीम बेतिया में कार्य रही हैं, यहां की हालत खराब हो रही है। हमलोगों ने चार और टीमें मंगाई हैं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन आज भारत दौरे पर रवाना होंगे, आर्थिक सहयोग और हवाई मार्ग विस्तार पर रहेगा जोर

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी आज सुबह बाढ़ प्रभावित जिलों के हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ ही सेना के जवान भी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। आज हम पश्चिमी चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वे करेंगे।

अबतक मिले आंकड़ों के मुताबिक इन जिलों में हुई मौत

-अररिया में बाढ़ के पानी में डूबने से बीस लोगों की मौत हो चुकी है

यह भी पढें   बालेन की भारत यात्रा : विश्वास, समानता और कूटनीतिक संतुलन की नई कसौटी : श्वेता दीप्ति

-किशनगंज में बाढ़ में डूबकर पांच लोगों की मौत हो गयी है

-पूर्वी चंपारण में तीन, पश्चिम चंपारण में चार लोगों की मौत हो गयी है

-दरभंगा में तीन, सीतामढ़ी में सात और मधुबनी में दो की मौत हो गयी है

पूर्णिया में चार बच्चों के डूबकर मरने की खबर है, जिसमें दो के शव निकाले गए हैं

-सुपौल में बाढ़ की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई

-कटिहार में बाढ़ के पानी में डूबने से भाई-बहन की मौत की खबर है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com