Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजद को बड़ा झटका, पार्टी प्रवक्ता प्रगति मेहता ने ज्वाइन किया जदयू

 


मोतिहारी 16 अगस्त//  बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद को एक और झटका लगा है। पार्टी के प्रवक्ता प्रगति मेहता ने आज जदयू ज्वाइन कर लिया है। प्रगति ने आज जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली और लालू को छोड़ नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हो गए हैं।

नीतीश कुमार के गठबंधन तोड़ने के बाद यह लालू के लिए यह एक और झटके की तरह है। लालू यादव के बेटे और उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद नीतीश कुमार ने आरजेडी से गठबंधन तोड़ लिया था और भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। लालू परिवार ने इसपर नीतीश को खरी-खोटी भी सुनाई थी।

यह भी पढें   महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों में छिपा है भारत के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग

राजद के प्रवक्ता रहते हुए प्रगति मेहता ने नीतीश पर कई बार निशाना साधा था। प्रगति मेहता ने कहा था कि नीतीश कुमार ने भाजपा से हाथ मिला कर बिहार के जनादेश का अपमान किया है। इससे जनता में आक्रोश है।
उन्होंने कहा था कि बिहार की जनता नीतीश कुमार को सबक सिखाएगी। प्रगति ने कहा था कि नीतीश की नैतिकता, ईमानदारी वाली छवि से मुखौटा उतर गया है। इस तरह की बयानबाजी को भूलकर आज प्रगति मेहता ने जदयू को ही सबसे बेहतर पार्टी समझते हुए उसमें शामिल हो गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com