Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाराबंकी में किशोर कृत “खरी खरी ” कार्टून प्रदर्शनी का आयोजन..

 
१६अगस्त
बाराबंकी (उप्र)। यहाँ भारत के 2017 के स्वतंत्रता दिवस सप्ताह में आज़ादी का जश्न मनाते हुए सुमन फाउंडेशन के सौजन्य एवं संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सुमन श्रीवास्तव के कुशल संयोजन/सञ्चालन तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री रंजीत बहादुर के मुख्य आतिथ्य में किशोर श्रीवास्तव द्वारा निर्मित और अपने 32 वें वर्ष में चल रही जन चेतना कार्टून पोस्टर प्रदर्शनी “खरी खरी” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की आज़ादी विषयक बच्चों की एक चित्रकला प्रतियोगिता और “बेटी पापा की परी” शीर्षक से युवाओं की परिचर्चा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का खूबसूरत मंच संचालन श्रीमती अमिता शुक्ला ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अन्य अतिथियों और सहयोगियों में सर्वश्री रमेशचंद्र श्रीवास्तव (वरिष्ठ साहित्यकार), फाउंडेशन की पदाधिकारी पूजा अग्निहोत्री, कमलेश शुक्ल ,मधु श्रीवास्तव, रश्मि जायसवाल एवं विनोद कुमार श्रीवास्तव का कार्यक्रम की सफलता में उल्लेखनीय योगदान रहा। अंत में संस्था की ओर से सभी विजेता बच्चों और युवाओं को पुरस्कार बांटे गए। इस अवसर पर अनेक प्रतिभाओं ने अपने गीत भी प्रस्तुत किये।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com