गीत-संगीत के ज़रिये लखनऊ में मना आज़ादी का जश्न ..
१६अगस्त
लखनऊ। यहाँ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आई जी इंटेलिजेंस माननीय श्री आर. के. चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य एवं सर्वश्री मन्जीत राज (आईएएस), प्रीता श्रीवास्तव (सचिव, राज्य सोशल वेलफेयर बोर्ड), डॉ. अखिलेश निगम (एस पी, विजिलेंस), डॉ. रघुनाथ मिश्र (वरिष्ठ साहित्यकार), संजय तिवारी (संपादक, अपना भारत), मो.अली साहिल (सीए टू आईजी) एवं पवन सिंह चौहान (चेयरमैन, एस आर ग्रुप इंस्टिट्यूट) के विशिष्ट आतिथ्य में लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी के वाल्मीकि सभागार में सृजन फाउंडेशन, लखनऊ एवम् हम सब साथ साथ, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में “आज़ादी के 70 वर्ष, गीत संगीत और हर्ष” शीर्षक से देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों से भरे पूरे अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में कड़ी प्रतिस्पर्धा के पश्चात देश भर से चुन कर आई दो दर्जन से भी अधिक बाल, युवा और वरिष्ठ प्रतिभाओं ने गीत, संगीत, नृत्य और अभिनय की ऐसी छटायें बिखेरी कि दर्शक/श्रोता अंत तक उसमें डूबते उतराते रहे।
अतिथियों के स्वागत एवम् दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुए कार्यक्रम का समापन सभी चयनित कलाकारों को बाल, युवा एवं वरिष्ठ प्रतिभा सम्मान से नवाजे जाने के साथ ही समाप्त हुआ। मंच संचालन टीवी चैनल न्यूज़ एंकर दिल्ली की कु. विपनेश माथुर एवं केंद्र सरकार अधिकारी तथा कलाकर्मी श्री किशोर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। अंत में फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री अमित सक्सेना ने सभी अतिथियों, कलाकारों और श्रोताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

– अरुण नागर (न्यूज़ प्रभारी)
5 Attachments




