Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा ने पर्सा और बारा के बाढ़ पीड़ित राहत बितरण किया

 
 बिरगंज 32 सावन
संताेष पटेल
राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल बिरगंज महानगर कमिटी ने बाढ़पीड़ितों को राहत बितरण किया है। नगर अघ्यक्ष ओमप्रकाश सरार्फ के नेतृत्व मे महानगर के वडा न.1,2,3,14 के गरीब और दलित परिवारों को राहत बितरण किया था। नगवा और रामगढ़वा के भी बाढ़पीड़ितों को राहत के साथ साथ सजक रहने के भी सलाह दिया गया है। उसी तरह बिरगंज के रेल्बे स्कूल मे रह रहे 15 दलित परिवारोको भी जाकर राहत का समान दिया गया यह जानकारी सरार्फ ने दी। नगर क्षेत्र मे 200 परिवारों को अभीतक राहत बितरण हो चुकी है और आनेवाले दिनो मे भी जारी रहेगी सरार्फ ने बताई। बाढ़ के दिन राहत और उदार का काम किया गया और उसके बाद राहत संकलन का कार्य तेजी से हुवा था। इसी तरह पर्सा जिला के क्षेत्र न.5 मे रहे जगरनाथपुर गाउपालिका के हरपुर मे राजपा नेपाल पर्सा जिला सचिव धर्मेन्द्र पटेल के नेतृव्व मे 110 बाढ़ पीड़ित लोगोको राहत बितरण किया गया है। राहत से अस्थानिय लोग काफी उत्साहित हुवे थे। मौके पर राजपा के केन्द्रीय सदस्य रम्भा मिश्रा, उषा श्रीवास्तव, बिरगंज नगर उपाध्यक्ष सुरेश साह कनु,सामाजिक अभियानता बृजेशवर चौधरी, फ़ोटो पत्रकार बिजय कुमार ठाकुर सहित अन्य लोग भी सक्रिय थे। इसी तरह राजपा नेपाल बारा ने भी बाढ़पीड़ितों को राहत बितरण किया है। जिला के निर्वाचन क्षेत्र न.4 के भलुहि, नकटुवा, रजवटिया के 150 बाढ़पीड़ितों को राहत बितरण किया गया है यह जानकारी युवा नेता रमेश सरार्फ ने दी। मौके पे जिला नेतागण सीताराम गुप्ता,संतोष यादव,भोला साह,जयप्रकाश दास, मदन साह,लोहा यादव सहभागी थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com