Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सावधान – चीन के मोबाइल, डाटा चोरी कर रहे हैं …

 

17 अगस्त
●●●●●●●●


चीनी कंपनियों के मोबाइल फोन द्वारा डाटा चोरी होने की रिपोर्ट मिलने बाद, भारत सरकार ने सख़्त कदम उठाया है। सीमा विवाद के चलते पिछले करीब दो महिने से डोकलाम सीमा पर; भारत और चीन की सेनाएँ आमने-सामने डटी हुईं हैं। ऐसे में ऐसी ख़बर, भारत के लिए चिंता का विषय है ही।
भारत सरकार ने, ग्राहकों का डाटा चुराने तथा उसके अनुचित इस्तेमाल के संदेह में 21 मोबाइल कंपनियों को नोटिस जारी किया है। इसमें वीवो, ओप्पो, शियोमी, जियोनी समेत ज्यादातर चीनी कम्पनियाँ हैं।
कंपनियों से यह बताने को कहा गया है कि वे ग्राहकों के डाटा की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर, क्या प्रक्रियाएँ अपनाती हैं ?
क्या, यह डाटा देश से बाहर भेजा जाता है या अन्य व्यवसायिक कार्यों में तो इस्तेमाल नहीं हो रहा है ?
भारतीय, सूचना प्रौद्योगिकी मन्त्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक घरेलू और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर डाटा लीक होने की रिपोर्ट मिली है। इस वजह से भारत सरकार नें सतर्कता अपनाते हुए पहले चरण में मोबाइल फोन, उनमें पहले से लोड साफ्टवेयर और ऐप की जाँच करने का फ़ैसला किया है; सरकार इन्हीं सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com