Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्पेन में अातंकी हमला १३ मारे गए २० से ज्यादा घायल

 

बार्सिलोना, एएनआइ।

१८ अगस्त

स्पेन के बार्सिलोना में बड़े आतंकी हमले की खबर आ रही है। वहां की मीडिया के मुताबिक वैन में सवार दो हथियारबंद आतंकी तेजी से एक रेस्टोरेंट की तरफ आए। रास्ते में भीड़ को कुचलते हुए वैन रेस्टोरेंट के पास रुकी। इसकी चपेट में आकर 13 लोगों के मारे जाने के साथ 20 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की सूचना है।

घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने रेस्टोरेंट को घेर लिया है। घटनास्थल पर पुलिस की कई गाड़ियों के साथ ऐंबुलेंस भी तैनात कर दी गई है। एक स्थानीय पत्रकार का कहना है कि बंदूक चलने की आवाज भी सुनी गई है। माना जा रहा है कि वैन में मौजूद हमलावरों ने वहां पैदल चल रहे लोगों को मारने की कोशिश की है।

यह भी पढें   चीन ने रसुवागढ़ी–केरुंग सड़क मार्ग पूरी तरह फिर खोला

चश्मदीदों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इस इलाके में वैन के पहुंचने के बाद से लोगों में अफरातफरी मच गई। हमले की सूचना के बाद बार्सिलोना के मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com