Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति की पत्नी ने माेडल काे पीटा

 

१८ अगस्त

जिंबाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे की पत्नी ग्रेस दक्षिण अफ्रीकी मॉडल से मारपीट के आरोपों में घिर गई हैं। ग्रेस ने जोहानिसबर्ग के एक होटल में 20 वर्षीय मॉडल को इलेक्ट्रिक केबल से मारा-पीटा। मॉडल को 14 टांके लगाने पड़े। इस विवाद से बेखबर मुगाबे दक्षिण अफ्रीका में एक क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीकी पुलिस के मुताबिक ग्रेस ने मारपीट के आरोपों से बचने के लिए कूटनीतिक छूट देने का आवेदन किया है। पीड़िता गैब्रिएला की मां डेबी एंजल्स ने बताया कि उनकी बेटी के साथ बीते रविवार को मारपीट की गई। उसके सिर पर 14 टांके लगाने पड़े। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। घटना के वक्त डेबी होटल रूम में मौजूद नहीं थीं।

यह भी पढें   चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका जाएंगे

उन्होंने कहा, ‘मैं बस अपनी बेटी के लिए इंसाफ चाहती हूं। यह सिर्फ पैसों का नहीं बल्कि न्याय और इंसाफ का मामला है। उन्होंने (ग्रेस) मेरी बेटी पर बिना कारण हमला किया।’ ग्रेस के वकील, मुगाबे के प्रवक्ता और जिंबाब्वे के अन्य अधिकारियों ने इस पर कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com