बाढ से गंडक नदी कटान के कारण ७५ करोड नहर संरचना टुटफूट

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १९ अगस्त ।
बारिश और बाढ़ की वजह से गंडक नदी में जगह जगह कटान के कारण ७५ करोड़ से अधिक की नहर संरचना टूटफूट गई है ।
बाढ़ की वजह से करीब ५० वर्ष पुराना गंडक मूल नहर टूट जाने के कारण ब्लॉक में बड़ा नुकसान हुआ है ।
८१ किलोमीटर लंबे उस नहर से बारा और पर्सा की ३० हजार हेक्टर जमीन में सिंचाई होती थी ।

