Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फेसबुक के सीइअाे जूकरवर्ग बनने वाले हैं दूसरी बार पिता

 

सैन फ्रांसिस्को (एजेंसी)।  

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग दूसरी बार बेटी पिता बनने जा रहे हैं। इसे देखते ही उन्होंने दो महीने का पितृत्व अवकाश लेने की योजना बनाई है। इसकी जानकारी जुकरबर्ग ने शुक्रवार को फेसबुक पोस्ट के जरिए दी। इसे पोस्ट को 6.06 लाख लाइक्स, 26 हजार कमेंट्स और 16 हजार शेयर मिले।

‘जब मैक्स का जन्म हुआ था, तब मैंने दो महीने का पितृत्व अवकाश लिया था। मैं हमेशा इसके लिए आभारी रहूंगा कि मैं उसके जीवन के शुरआत कुछ महीने उसके साथ बिताए। अब हमारी दूसरी बेटी जल्द ही आने वाली है और इस बार में दोबारा दो महीने का पितृत्व अवकाश लेने की योजना बना रहा हूं। इस बार मैं फेसबुक के कई हिस्सों में अवकाश लेने के विकल्प का फायदा उठाऊंगा। मैं शुरुआत में प्रिशिला और दोनों बेटियों के साथ रहने के लिए एक महीने की छुट्टी लूंगा और फिर दिसंबर का पूरा महीना हम सब साथ रहेंगे। मैं अपनी आने वाली बेटी के साथ बेहतर रिश्ता कायम करने की उम्मीद करता हूं। मेरी मैक्स को छुट्टियों पर भी ले जाने की योजना है।’

यह भी पढें   राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) का पहले महाधिवेशन का भव्य शुभारंभ, वर्षा के बीच छाता लेकर पहुंचे रवि और बालेन

जुकरबर्ग ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘अध्ययन से पता चला है कि जब माता–पिता अपने नवजात शिशुओं के साथ समय गुजारते हैं तो यह पूरे परिवार के लिए अच्छा होता है। इस कारण हम फेसबुक में चार महीने का मातृत्व और पितृत्व अवकाश देते हैं। मुझे यकीन है कि जब मैं छुट्टियों से लौटूंगा तो पूरा ऑफिस मेरे साथ ख़़डा होगा।’

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *