Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार में बाढ़ की स्थिति से पूर्व सीएम मांझी चिंतित, मोदी से की हवाई सर्वेक्षण की मांग

 

*पटना.बिहार {मधुरेश प्रियदर्शी}*– हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सूबे में आयी प्रलयंकारी बाढ़ से काफी चिंतित हैं। अपने पटना स्थित आवास पर सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री से अपनी एक मांग रखी। जिसमें श्री मांझी ने बिहार में बाढ़ की वजह से आई त्रासदी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से हवाई सर्वेक्षण का अनुरोध किया।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सभी नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मांझी ने अपील की है कि वे सभी अपने-अपने क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता करें। पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा भिक्षाटन कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया तथा कुछ जिलों में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

यह भी पढें   धर्म परिवर्तन करने पर जातिगत आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा: भारत का सर्वोच्च न्यायालय

श्री मांझी जी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री कोष में पार्टी के द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु राशि दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार भी इस त्रासदी में पूरी मदद कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार का वह धन्यवाद करते है।

श्री मांझी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है,कि वे बिहार के विनाशकारी बाढ़ लीला की एक बार हवाई सर्वेक्षण करवाये ताकि बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए योजना बनाने में मदद मिल सके। मुजफ्फरनगर में हुए रेल हादसे में हताहत हुए लोगों के प्रति उन्होंनै गम्भीर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त घटना में मृत लोगों को उचित मुआवजे के लिए केंद्र सरकार से बात करेंगे। साथ ही घायलों को उचित इलाज की व्यवस्था करने की बात भी केन्द्र सरकार से कहेंगे।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह की भारत यात्रा की तैयारी शुरू, बड़े परियोजनाओं और पुराने विवादों पर रहेगी नजर

श्री जीतन राम मांझी ने जनता दल यूनाइटेड के एनडीए में सम्मिलित होने के फैसले का तहे दिल से स्वागत किया तथा जदयू के बागी नेता शरद यादव पर तंज कसते हुए कहा कि, समाजवादी नेता होने के बावजूद जिस प्रकार से वे भ्रष्टाचारियों की सहायता लेकर राजनीति कर रहे हैं वह निंदनीय है। इतना ही नहीं कल पटना में हुए तांडव के ऊपर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उसमें शरद यादव के कार्यकर्ता नहीं बल्कि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता शामिल थे। संवाददाता सम्मेलन में हम के सभी पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक एवं पार्टी के कई प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com