Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिवान के महाराजगंज में हिंदुस्तान संवाददाता पर कातिलाना हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

 

*मधुरेश.सिवान*– पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के बाद एक बार फिर सिवान की धरती पर लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मिडिया पर हमला हुआ है। घटना सिवान के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय की है । मिली जानकारी के अनुसार महाराजगंज के हिंदुस्तान के पत्रकार राजेश अनल  मौनिया बाबा मेला के समापन के बाद अपने घर लौट रहे थे , तभी कुछ लोगों को गलत गतिविधि करते हुए देखकर उन्होंने उसका विरोध किया।  विरोध करने पर वे लोग तो वहां से फरार हो गए लेकिन एक युवक जो अपराधिक प्रवृत्ति का है, उसे विरोध रास नहीं आई और उसने  पत्रकार राजेश अनल को अकेले जाता  देखकर पीछे से चाकू से वार कर दिया। पत्रकार के पीठ और कमर के पास गहरे जख्म हो गए हैं । इस घटना के बाद स्थानीय पत्रकारो ने  पत्रकार राजेश अनल को आनन-फानन में सिवान सदर अस्पताल लाया । जहां प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने घायल पत्रकार को पटना रेफर कर दिया। पटना के पीएमसीएच में उन्हें भर्ती कराया गया है।

यह भी पढें   दिल्ली का जंतर मंतर और काठमाण्डु का माइतीघर मण्डला* ​एक तात्विक विश्लेषण : डा. विजय दत्त

महारजगंज के प्रसिद्ध मौनिया बाबा के मेले में पत्रकारों पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व सन 2013 के मेले में दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेन्द्र कुमार डब्लू पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसमे वे एक माह तक अस्पताल में रहे थे।

पुनः इस प्रकार की घटना आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो को मनोबल बढ़ने का संकेत दे रहा है। क्या राह चलते किसी की इज्जत लूटी जाय और सर छुपा कर चल दिया जाए! क्या अब यही माहौल सीवान जिले में बरकरार रहेगा। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
उधर पत्रकार संगठन आइरा ने महाराजगंज के पत्रकार राजेश अनल पर हुए कातिलाना हमले की कड़ी निंदा की है। आइरा के प्रदेश अध्यक्ष सुमन कुमार मिश्रा ने एक बयान जारी करके कहा कि बिहार में भले ही सत्ता का समीकरण और गठबंधन बदल गया है लेकिन पत्रकारों पर हमले नहीं रुक रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार करने, गंभीर रुप से घायल पत्रकार की सरकारी खर्चे पर इलाज कराने एवं बिहार में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की है। श्री मिश्रा ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो आइरा आंदोलन शुरु करेगा। पत्रकार हमला कांड की निंदा करने वालों में आइरा के शंभू राज, के के गौरव, विष्णु गुप्ता, कुणाल प्रताप सिंह, मधुरेश प्रियदर्शी, डीएन कुशवाहा, दीपक कुमार एवं शशिकांत सिंह समेत अन्य पत्रकार शामिल हैं।

यह भी पढें   दिल्ली का जंतर मंतर और काठमाण्डु का माइतीघर मण्डला* ​एक तात्विक विश्लेषण : डा. विजय दत्त

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *